Breaking

revanchal times new

संगठन के प्रत्येक अभियान को पूरी निष्ठा से सफल बनाएं कार्यकर्ता : जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड


 रेवांचल टाइम्स पांढुर्णा|भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के लिंगा,मोहखेड़, सांवरी एवं मैनीखापा मंडलों की मासिक बैठकें जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं। बैठकों में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान, सेवा गतिविधियों तथा संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।




बैठकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं। संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम को पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।




उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखे और संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए।


मोहोड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने जनहित एवं विकास के अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर पर दिखाई देती है। इसलिए प्रत्येक बूथ समिति को सक्रिय, संगठित एवं सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों को नियमित बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देनी चाहिए तथा प्रत्येक अभियान को निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण करना चाहिए।


बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ प्रबंधन, सदस्यता विस्तार, सेवा गतिविधियों एवं विभिन्न अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने तथा भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


बैठकों में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post