Breaking

revanchal times new

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि




रेवांचल टाइम्स घुघरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्मजयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने, देश में संचार एवं तकनीकी क्रांति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा देश में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, प्रदेश महासचिव आदिवासी कांग्रेस कमल सिंह मरावी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नेतराम साहू, ब्लॉक कांग्रेस घुघरी अध्यक्ष अरविन्द कुमार कुशराम, जिला पंचायत सदस्य गीता मरावी सहित रुक्मिणी सोनवानी, संजय पटेल, अरविन्द झरिया, पंकज झारिया, मेवा धुर्वे, दरबारी नरते, फूल सिंह मरावी, मोहन यादव, देवेन्द्र दीक्षित, आनंद सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने और उनके सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post