दैनिक रेवाँचल टाईम्स- मंडला, जिले के ओम मॉडल स्कूल, राजीव कॉलोनी मंडला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा, झंडा वंदन एवं राष्ट्रगान से हुआ।
कार्यक्रम में *वर्ल्ड ह्यूमंस राइट्स रिसर्च काउंसिल, मध्य प्रदेश महिला विंग* की प्रदेश टीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। टीम में *प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, महासचिव श्रीमती अंजना चौरसिया, उपाध्यक्ष श्रीमती नाहिद तबस्सुम, मीडिया पर्सन श्रीमती ममता चौरसिया एवं लीगल एडवाइजर सुश्री साक्षी दुबे* शामिल थीं।
*प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिखा श्रीवास्तव* ने बच्चों को शिक्षा और स्किल का महत्व समझाते हुए कहा कि युवा में नेतृत्व की क्षमता रखते हैं। युवा ही विकसित भारत की कल्पना को साकार कर सकते हैं। यह हमारे वीर क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
*प्रदेश महासचिव श्रीमती अंजना चौरसिया* ने कर्तव्य बोध, पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि देश सेवा पौधे लगाने, पानी बचाने और शिक्षित होकर एवं अन्य कार्य से भी की जा सकती है।
*प्रदेश मीडिया पर्सन श्रीमती ममता चौरसिया* ने राष्ट्रीय तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी आसानी से नहीं मिली, यह वीर शहीदों की गाथा है।
*प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नाहिद तबस्सुम* ने कहा कि देश सेवा हर रूप में की जा सकती है, इसके लिए प्रत्येक बच्चे का नशे से दूर रहना जरूरी है।
*प्रदेश लीगल एडवाइजर सुश्री साक्षी दुबे* ने बच्चों को आपदा को अवसर में बदलने और पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में योगदान देने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा कक्षा 1 से 8 तक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके प्रदान सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी *पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
वही कार्यक्रम में श्री राधे समिति द्वारा संचालित ओम मॉडल स्कूल के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद साहू सचिव बलराम राजपूत प्रभारी प्रधानाचार्य अमिता संत वरिष्ट शिक्षिका ज्योत्स्ना यादव सुनीता पांडे शारदा श्रीवास्तव मीरा चंदेल की गरिमा मय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य अमिता संत ने की एवं कुशल मंच संचालन विभा चौधरी अन्नपूर्णा मरावी एवं सीन खान किया।
