जिले भर से पहुंचे सदस्य, 54 वोट पाकर हासिल की जीत
रविवार को बैंक मुख्यालय परिसर में सुबह से ही चुनावी माहौल और उत्साह देखा गया। जिले भर से आए यूनियन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कुल पड़े 87 वोटों में से नीरज जैन को 54 वोट मिले, जबकि नरेंद्र राउत 33 वोटों पर ही सिमट गए। इस जीत के साथ ही नीरज जैन ने साबित कर दिया कि कर्मचारियों के बीच उनकी पैठ और लोकप्रियता आज भी बरकरार है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी वे दो बार सफलतापूर्वक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
नई कार्यकारिणी की भी घोषणा
जीत के ऐन बाद यूनियन के नए पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी और निष्ठावान सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं l
सचिव: राकेश चौकसे
उपाध्यक्ष: मंगेश यमदे
उपाध्यक्ष: कैलाश साहू
कोषाध्यक्ष: जिब्राइल खान
सह सचिव: संतोष सनोडिया
चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों ने नीरज जैन और नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को फूल-मालाओं से लाद दिया और बधाई देने वालों का तांता लग गया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष नीरज जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और बैंक की प्रगति ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।



.jpeg)