तिरंगे की आन-बान-शान और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश, प्रमुख मार्गों से निकली रैली
दैनिक रेवांचल टाईम्स - मंडला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत 15 अगस्त 2026 को मंडला पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में निकली इस रैली के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
कलेक्टर की मौजूदगी में पुलिस लाइन से हुआ शुभारंभ
तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ पुलिस लाइन मंडला से हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे उपस्थित रहे। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान, थाना प्रभारी महाराजपुर जय सिंह यादव, यातायात प्रभारी ललित धुर्वे, महिला थाना प्रभारी ममता परस्ते, सूबेदार योगेश राजपूत एवं सूबेदार विवेक करोसिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी तिरंगा रैली
पुलिस लाइन से प्रारंभ हुई बाइक रैली थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर क्षेत्र के शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने ‘हर घर तिरंगा’, तिरंगे की आन-बान-शान और राष्ट्रप्रेम का संदेश नागरिकों तक पहुंचाया।
रैली के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों की सामूहिक सहभागिता ने अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रदर्शित किया।
रक्षित केंद्र में हुआ समापन
तिरंगा बाइक रैली का समापन रक्षित केंद्र मंडला में हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बनाए रखने का संदेश दिया।
वही मंडला पुलिस की इस पहल ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश आमजन तक पहुंचाने का कार्य

.jpeg)