Breaking

revanchal times new

सत्येंद्र भूषण सिंह का छिंदवाड़ा में आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा




 रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संगठन मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह के शुक्रवार को छिंदवाड़ा आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र भूषण सिंह से सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं तथा जनहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

स्वागत एवं चर्चा के उपरांत मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संगठन मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भारत घई, अनुज शंकरलाल पाटकर, धर्मेन्द्र मिगलानी, दिन्शु यादव, अभिलाष गोहर, संजीव रंगू यादव, अलकेश साव, राकेश माइकल पहाड़े, संजय अग्रवाल, कुबेर सूर्यवंशी, मनीष निर्मलकर, विजय नामदेव, लवकेश यादव, अनीष पटेल, प्रशांत भावरकर, शैलेन्द्र यादव, अभिषेक परतेती, नितिन गुहिया, अंकित जैन, परमाल रघुवंशी, आशीष बरहैया, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती अमिता बरैहया, श्रीमती रीना देशमुख, निन्ना शुक्ला, अनीष पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post