Breaking

revanchal times new

घर-घर में हुआ रक्षाबंधन पर्व नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ बड़ों की भी बांधी गई राखी

 



रक्षाबंधन विशेष: सुरक्षा के प्रहरी बने स्नेहमयी डोर के हकदार, भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस भाइयों की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र

छिंदवाड़ा के तीनों थानों (सिटी कोतवाली, कुंडीपुरा और देहात) में महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

टीआई सहित पुलिस स्टाफ को बांधा रक्षा सूत्र, श्रीफल और रुमाल देकर कराया मुंह मीठा



रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ाजब पूरा शहर अपनों के साथ त्योहार की खुशियां मना रहा होता है, तब आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी अपने घरों से दूर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। त्योहारों के दौरान भी अपने फर्ज को प्राथमिकता देने वाले इन जांबाज भाइयों की कलाई सूनी न रहे, इसी आत्मीय भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी नगर महिला मोर्चा ने छिंदवाड़ा शहर के तीनों थानों में रक्षाबंधन का पुनीत पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया।




​भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने सिटी कोतवाली, थाना कुंडीपुरा और थाना देहात पहुंचकर ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रथम रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा, श्रीफल व रुमाल भेंट किए और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की।


​कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सिटी कोतवाली के टीआई आशीष धुर्वे व समस्त स्टाफ, थाना देहात के टीआई गोविंद सिंह राजपूत व स्टाफ, तथा थाना कुंडीपुरा के टीआई महेंद्र भगत व समस्त स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर उनका अभिनंदन किया गया।

दिन-रात सुरक्षा में तैनात भाइयों की कलाई सूनी न रहे

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए श्रीमती जया विश्वकर्मा ने बताया कि भाजपा नगर महिला मोर्चा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया।

​इस अवसर पर नव-नियुक्त एल्डरमैन मनोनीत पार्षद (नगर निगम छिंदवाड़ा) व मंडल अध्यक्ष श्रीमती माया बंडेवार ने कहा, भाजपा की विचारधारा हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है। हमारे पुलिस भाई दिन-रात अपने परिवार से दूर रहकर शहर की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर भी वे घर नहीं जा पाते। इसी उद्देश्य से महिला मोर्चा हर साल तीनों थानों में जाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधती है ताकि किसी भी भाई की कलाई सूनी न रहे। ऐसे रक्षकों से मिलकर हमें बेहद गौरव महसूस होता है।


​इस गरिमामयी अवसर पर श्रीमती माया बंडेवार, श्रीमती प्रभा ओक्टे, श्रीमती रत्ना साहू, श्रीमती रानी बंडेवार, श्रीमती सरोज बंडेवार सहित भाजपा महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता एवं बहें उपस्थित रहीं। पुलिस स्टाफ ने भी बहनों के इस स्नेह और सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post