भाजपा की यूथ कांग्रेस में सेंध, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने दिलाई युवाओं को पार्टी की सदस्यता युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा भाजपा में शामिल।भाजपा नेतृत्व ने किया स्वागत
दैनिक रेवांचल टाइम्स अंजनियां।मंडला
16 अगस्त 2026।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल कार्यालय अंजनियां में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अखिल सिहारे, भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी कौशल्या मरावी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया गया और पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई जी को स्मरण करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए युवाओं को राष्ट्र भक्ति और मां भारती की परम साधना हेतु आव्हान करते हुए अटल जी की कविताओं का वर्णन करते हुए सबमें ऊर्जा का संचरण करते हुए वर्तमान समय की राजनैतिक परिस्थितिओं में युवा पीढ़ी की भूमिका का विस्तार व्याख्यान किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जहां युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनीष पटेल बड़ी संख्या में अपने युवा साथियों के साथ भाजपा कार्यालय अंजनियां पहुंच कर कांग्रेस में लगातार हो रही उपेक्षा से व्यथित होकर भाजपा की रीति नीति और भाजपा नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने श्री मनीष पटेल और उनके साथ उपस्थित सभी युवाओं को पार्टी का दुपट्टा और फूल माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए स्वयं को युवाओं का बड़ा भाई समझने और किसी भी समय साथ मौजूद रहने का आश्वासन दिया। श्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और वर्तमान युग भाजपा का स्वर्णिम युग है इस समय युवाओं ने उचित निर्णय लिया है। युवाओं के इस कदम को कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में एक और प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है यहां निर्णय सामूहिक होते हैं और परिवार वाद या वंशवाद नहीं चलता संगठन में ना केवल बड़े पदों पर बैठे पदाधिकारियों अपितु बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख से लेकर सामान्य कार्यकर्ताओं को भी समान सम्मान मिलता है। भाजपा में आपका काम ही आपकी पहचान होती है आज शामिल हो रहे युवा भी कल अच्छा काम करते हुए सत्ता या संगठन में बड़ा पद प्राप्त कर सकते हैं और ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जहां राष्ट्र प्रथम की भावना से मां भारती की साधना की जाती है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज पटेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ उमेश पटेल, महामंत्री द्वय विष्णु तेकाम, सोनल पटेल, जिला महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा सुधीर मरावी, जिला उपाध्यक्ष पारूल पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ नेता बालकृष्ण पटेल, राजेश दुबे, दिग्विजय झा, मंडल उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र चंदौल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों, युवाओं की उपस्थिति रही।


.jpeg)