Breaking

revanchal times new

भोपाल में सामाजिक आयोजन "प्रतिभा सम्मान समारोह" में मंडला के छात्र हुए सम्मानित




दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मंडला, विगत दिवस सिंधी मेला समिति एवं भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में रवींद्र भवन सभागार,भोपाल में प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति,पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी ने की।इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश वाधवानी उपस्थित रहे।


समारोह में प्रदेश से शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सामाजिक प्रतिभाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडला सिंधी समाज से तमन्ना क्षत्री अभिभावक जगदीश वर्षा क्षत्री बारहवीं में 96•2%,, टिशा नागदेव अभिभावक स्व॰नरेश नागदेव 12 वीं में 87•8%,, आयुषी सचदेव अभिभावक जगदीश नीलम सचदेव दसवीं में 96%,, प्रिंस नेभवानी अभिभावक गुलाबचंद पूनम नेभवानी दसवीं में  91% अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने 480 बच्चों को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post