Breaking

revanchal times new

अवैध जुआ फड़ पर उमरानाला पुलिस का बड़ा छापा: 5 जुआरी दबोचे, लाखों के वाहन और नगदी जब्त





 रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा |असामाजिक और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहखेड़ की पुलिस चौकी उमरानाला ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में संचालित एक अवैध जुआ फड़ पर ताबड़तोड़ दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए के फड़ से नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य की गाड़ियां जब्त की हैं।

​कुल 4.22 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त

पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा के निर्देशन, डीएसपी रामेश्वर चौबे एवं मोहखेड़ थाना प्रभारी संजय भलावी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश साहू और उनकी टीम ने 28 अगस्त को यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से,​नगद राशि: ₹2,650/-

​वाहनों की कुल कीमत लगभग ₹4,20,000/- 1 एक्टिवा स्कूटी एवं 4 मोटरसाइकिलें

​कुल जब्त मशरूका ₹4,22,650/-

​जब्त किए गए वाहन

​एक्टिवा स्कूटी (MP 28 ZK 0548)

​पल्सर मोटरसाइकिल (MP 28 ZR 6045)

​डिस्कवर मोटरसाइकिल (MP 28 MZ 9320)

​सीटी 100 मोटरसाइकिल (MP 28 MZ 2074)

​एक बिना नंबर की काले रंग की बजाज पल्सर


अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगा शिकंजा

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश साहू ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक कार्यों में लिप्त तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह सख्त मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


​सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश साहू, सउनि प्रमोद दीक्षित, प्रधान आरक्षक चालक राजेश बैस, आरक्षक राकेश कुमरे एवं आरक्षक वीरू गुर्जर की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post