Breaking

revanchal times new

अमरवाड़ा मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा के आर्थिक सहयोग से परासिया के 80% दिव्यांग अनिल की बंद बैटरी चलित ट्राईसाईकिल सुधार कार्य के बाद हुई चालू




दैनिक रेवाँचल टाईम्स - विगत 6 माह से परासिया निवासी अनिल जोगी पिता हेमराज जोगी 80% दिव्यांग अपनी बंद बैटरी चलित ट्राई साइकिल लेकर भटक रहा था। विभागीय व्यवस्थाओं के सभी दरवाजे से गुहार लगाने के बाद भी अनिल अपनी बंद बैटरी चलित ट्राई साइकिल चालू न करा सका। तब अनिल आसरा केंद्र अमरवाड़ा अपनी बंद बैटरी चलित ट्राई साइकिल लेकर पहुंचा और अपनी समस्या के साथ विगत 6 महीने की पूरी दास्तान सुनाई। आसरा केंद्र द्वारा अनिल की बंद बैटरी चलित ट्राई साइकिल का परीक्षण किया गया और पाया गया कि अनिल की बंद बैटरी चलित ट्राई साइकिल की दोनों बैटरियां एव चार्जर एवं अन्य पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त थे जो खराब हो चुके थे भारत सरकार के रिपेयरिंग नियम अनुसार बैटरी चलित ट्राईसाईकिल की वारंटी 1 साल की समाप्त हो चुकी थी जिसके कारण रिपेयरिंग के पूरे खर्च की जिम्मेदारी अनिल पर थी परंतु अनिल की आर्थिक स्थिति अत्यधिक दयनीय थी अनिल ने आसरा केंद्र को जानकारी दी कि मैं रिपेयरिंग में होने वाले खर्च के लिए सक्षम नहीं हूं मेरे पास पैसे नहीं है। आसरा केंद्र संचालक श्री मुकेश कुमार मालवीय द्वारा अनिल की पीड़ा को समझते हुए उनकी मदद के लिए अमरवाड़ा मंडल अध्यक्ष श्री सचिन गोल्डी नेमा जी से फोन पर संपर्क किया गया और उन्हें अनिल की समस्या और पीड़ा से अवगत कराया गया अनिल की कठिन पीड़ा को समझते हुए *मंडल अध्यक्ष श्री सचिन गोल्डी नेमा जी, जो स्वयं सहयोग व्यक्तित्व के धनी हैं उन्होंने बिना किसी देरी के कहा अनिल की गाड़ी पूर्ण रूप से सुधारी जाए जो आर्थिक खर्च होगा वह मंडल अध्यक्ष द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।* तब आसरा केंद्र द्वारा अनिल की बंद बैटरी चलित ट्राई साइकिल में सुधार कार्य के रूप में दो नवीन बैटरी एक नवीन चार्जर एक नवीन फ्यूज एवं जर्जर वायरिंग को सुधार कर बैटरी चलित ट्राई साइकिल चालू की गई। रिपेयरिंग कार्य का पूर्ण खर्च मंडल अध्यक्ष द्वारा आसरा केंद्र को उपलब्ध कराकर चालू बैटरी चली ट्राई साइकिल अनिल पिता हेमराज जोगी को सौंप कर शुभकामनाओं के साथ उन्हें परासिया के लिए प्रस्थान कराया। 

अपनी चालू बैटरी चलित ट्राई साइकिल पाकर अनिल की खुशी का ठिकाना नहीं था अनिल ने मंडल अध्यक्ष श्री सचिन गोल्डी नेमा जी एवं आसरा केंद्र के संचालक श्री मुकेश मालवीय का बारंबार धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। 

समाज का मजबूत वर्ग यदि ठान ले कि समाज के सबसे निचले स्तर के व्यक्ति की मदद कर उसे संपन्न बनना है तो यह असंभव नहीं संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post