Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा में 40 स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग: कमियां मिलने पर 5 बसें जब्त, नियमों के उल्लंघन पर दी कड़ी चेतावनी



 रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा| स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के आदेश पर बुधवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  अनुराग शुक्ला के निर्देशन में टीम द्वारा शहर में संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान करीब 40 स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले 5 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।




​दस्तावेजों और ओवरलोडिंग की हुई बारीकी से जांच

जांच टीम ने सड़क पर दौड़ रहे छोटे-बड़े लगभग 40 स्कूल वाहनों को रोककर उनके फिटनेस, बीमा, परमिट जैसे सभी आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया। इसके साथ ही ड्राइवरों के लाइसेंस, वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों (ओवरलोडिंग) को बैठाने और सुरक्षा मानकों का गहनता से परीक्षण किया गया।


​ये 5 वाहन किए गए जब्त

जांच के दौरान सुरक्षा और दस्तावेजों में गंभीर कमियां पाए जाने पर निम्नलिखित 5 स्कूल वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा करवा दिया गया है:

​एमपी 09 एफए 2145

​एमपी 09 डीडी 2416

​एमपी 28 बीडी 1848

​एमपी 28 बीडी 2258

​एमपी 28 आर 1413

​नियम तोड़े तो होगी और कठोर कार्रवाई

कार्रवाई के साथ ही परिवहन अधिकारियों ने स्कूल वाहन संचालकों और चालकों को मोटर यान अधिनियम, 1988 के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि बच्चों की जान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में भी मानकों में कोई कमी पाई गई तो संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post