Breaking

revanchal times new

24 घंटे में खुशी की वापसी: देहात पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित मिला 14 वर्षीय जिगर, परिजनों को सौंपा




 रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा|थाना देहात पुलिस ने मुस्तैदी और तत्परता का परिचय देते हुए लापता नाबालिक बालक को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बच्चे के परिजनों के चेहरे पर दोबारा मुस्कान लौट आई है।


​स्कूल के लिए निकला था बालक, जामसांवली दर्शन करने चला गया था

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानियाखापा निवासी बालकिशन चंद्रवंशी (40) ने थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 अगस्त को सुबह 10 बजे उनका 14 वर्षीय बड़ा बेटा जिगर चंद्रवंशी स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटा। जब छोटे बेटे दक्ष से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि जिगर दिनभर स्कूल में नजर नहीं आया था। परिजनों ने आसपास, स्कूल, रिश्तेदारी और दोस्तों के पास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस की शरण ली।


पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया मामला

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना देहात में अपराध क्रमांक 438/26 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर बालक की खोजबीन के लिए विशेष टीम गठित की।


​छिंदवाड़ा बस स्टैंड पर मिला बालक

गठित टीम ने सघन चेकिंग और तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान लापता बालक जिगर चंद्रवंशी छिंदवाड़ा बस स्टैंड पर सुरक्षित मिल गया। जब पुलिस ने बालक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह बिना बताए जामसांवली हनुमान मंदिर दर्शन करने चला गया था और उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है।

​पुलिस ने 4 अगस्त को बालक को विधिवत उसके पिता बालकिशन चंद्रवंशी के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


सराहनीय भूमिका

इस त्वरित सफलता में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक जी. एस. राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक राजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक टीकाराम (345), सौरभ बघेल (779) एवं आरक्षक उमेश (836) की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post