दैनिक रेवांचल टाईम्स - मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम पिंडरई में अनुजा एचपी गैस एजेंसी काफी लंबे समय से चर्चा में है इस एजेंसी के बारे में जन चर्चा चल रही है कि इनके द्वारा गांव गांव जाकर निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं इसके अलावा जो राशि रसोई गैस सिलेंडर की उनके द्वारा ली जाती है उसका कोई बिल नहीं दिया जा रहा है चर्चा यह भी चल रही है कि स्कूलों के लिए रसोई गैस सिलेंडर देने के पूर्व दो बार ओटीपी ली जा रही है जिससे लोग आशंका जता रहे हैं कि दो रसोई गैस सिलेंडर बुक किये जा रहे हैं और एक सिलेंडर ही दिया जा रहा है नागरिक चर्चा कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों को महीने में सिर्फ एक रसोई गैस सिलेंडर दिया जा रहा है जिसकी वजह से लोग यहां पर धांधली की आशंका जता रहे हैं जनता की अपेक्षा है कि तत्काल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाए और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जावे
चर्चा में अनुजा एचपी गैस एजेंसी पिंडरई, गांव-गांव महंगे दाम पर सिलेंडर देने के आरोप; बिल नहीं देने से धांधली की आशंका
bydigital bharat
-
0
