रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|कलेक्टर छिंदवाड़ा हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत्त चौरई में बिछुआ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खमरा, सिंगारदीप और चोरबतरी में आज आबकारी एवं पुलिस बल द्वारा सामूहिक दबिश कार्य किया गया।
कार्यवाही के दौरान कुल 04 आपराधिक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में कुल 43 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1360 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी.एल.मरावी, राजेश सिंघल तथा उपनिरीक्षक नरेंद्र नागेश, आबकारी प्रधान आरक्षक सुश्री लक्ष्मी अड़माचे, राजकुमार यदुवंशी, आरक्षक राजकुमार सरयाम, सुश्री भारती मरकाम तथा सुश्री सोनाली वरकड़े एवं बिछुआ थाने से आरक्षक राकेश कुमार उपस्थित थे।



