दैनिक रेवांचल टाईम्स - मंडला, नियमित निरीक्षण न करने पर बीईओ पर कार्रवाई के निर्देश अस्पताल व्यवस्थाओं में कमी पर बीएमओ को नोटिस कलेक्टर ने किया बिछिया क्षेत्र का भ्रमण
वही जानकारी के अनुसार मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने बुधवार को विकासखंड बिछिया अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मांझीपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुआ बिछिया का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी बिछिया आतमजीत सिंह अहलुवालिया को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण न करने एवं शैक्षणिक गुणवत्ता पर ध्यान न देने को लेकर निलंबित करने के निर्देश दिए।
वही कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने शासकीय हाई स्कूल मांझीपुर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। विद्यालय में सभी शिक्षक एवं 90 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से संस्कृत विषय एवं खेल गतिविधियों से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थी अंकित, सौरभ एवं प्रतिभा ने विषय संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए तथा अपनी खेलों में रुचि के बारे में जानकारी साझा की।
इस दौरान कलेक्टर ने विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण कर प्रभारी प्राचार्य अशोक बाजपाई से प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों एवं उनके उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रोजेक्ट संकल्प के अंतर्गत आयोजित जानकारी साझा की है।
इस दौरान कलेक्टर ने विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण कर प्रभारी प्राचार्य अशोक बाजपाई से प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों एवं उनके उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रोजेक्ट संकल्प के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे ऑब्जेक्टिव टेस्ट की जानकारी लेकर उसकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोग आधारित शिक्षा से जोड़ना चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
इसके पश्चात कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुआ बिछिया का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए आयुष्मान मित्र भूपेंद्र धुर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने दवा वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।
पीएनसी वार्ड में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने एवं अस्पताल व्यवस्था में कमियों को लेकर बीएमओ डॉ. अनूप कुमार भाटिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं स्टोर अव्यवस्थित मिलने पर स्टोर प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल परिसर में बेहतर स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं एवं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम श्रीमती सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत भागचंद टिमरिया, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार आदि अधिकारी उपस्थित थे।
