Breaking

revanchal times new

उषा राउत जबलपुर संभाग अध्यक्ष मनोनीत: भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) महिला प्रकोष्ठ में मिली बड़ी जिम्मेदारी


 रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा|पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय और निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल कायम करने वाली 'नंदिका टाइम्स' की प्रधान संपादक श्रीमती उषा राउत को भारतीय पत्रकार संघ  AIJ मध्य प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ में जबलपुर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्रीय पत्रकारों और महिला मीडियाकर्मियों में खुशी की लहर है।


संगठन को मिलेगी नई मजबूती

यह नियुक्ति AIJ की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला उद्यमी) श्रीमती दीपिका द्विवेदी के कुशल निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू के प्रस्ताव पर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री तनवीर खान द्वारा विधिवत जारी की गई है!


संगठन के प्रांतीय नेतृत्व ने श्रीमती राउत के दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव, कार्यकुशलता और पत्रकारों के हितों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले दो वर्षों के लिए लागू की गई है।


12 वर्षों से पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ रहा है AIJ


उल्लेखनीय है कि 'एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट' (AIJ) विगत 12 वर्षों से देशभर में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान और संगठनात्मक सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्षरत है।

​अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती उषा राउत ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में महिला पत्रकारों को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और संगठन की नीतियों व अनुशासन का पालन करते हुए इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


बधाइयों का लगा तांता

श्रीमती उषा राउत को जबलपुर संभाग अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले व संभाग के वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है एवं उनके सफल व उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post