Breaking

revanchal times new

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का जिले के सभी 554 बूथों पर कार्यक्रम सुना



ग्राम भैरोपानी के बूथ क्रमांक 77 पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सुना कार्यक्रम



 रेवांचल टाइम्स सौसर|भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का भारतीय जनता पार्टी, जिला पांढुर्णा द्वारा जिले की सौसर एवं पांढुर्णा विधानसभा के सभी 554 बूथों पर उत्साह, अनुशासन एवं जनसहभागिता के साथ सामूहिक श्रवण किया गया। जिलेभर में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम से जुड़े।




भाजपा जिला अध्यक्ष  संदीप मोहोड ने सौसर विधानसभा क्षेत्र के मोहखेड़ मंडल अंतर्गत ग्राम भैरोपानी के बूथ क्रमांक 77 पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 'मन की बात' कार्यक्रम का श्रवण किया। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर संदीप मोहोड ने कहा कि 'मन की बात' आज देश के करोड़ों नागरिकों को प्रेरित करने वाला एक ऐसा सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसने समाज के सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी प्रत्येक एपिसोड में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों एवं नवाचार करने वाले नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने रखते हैं। इससे समाज में सेवा, समर्पण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा मिलती है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  के विचार केवल सुनने तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के संदेशों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


 मोहोड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सेवा और सुशासन की भावना को पहुंचाने का कार्य करती रही है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है और 'मन की बात' कार्यक्रम इस जनभागीदारी आधारित विकास यात्रा को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बन गया है।


जिले के सभी 554 बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री  के विचारों को सुना तथा राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post