सांसद ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रदेश में सबसे अधिक बीएसएनएल के मोबाईल टावर स्वीकृत किये जाने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का माना आभार
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|सांसद बंटी विवेक साहू ने मानसून सत्र के दौरान नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य मुलाकात करते हुए विगत दिनों छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रदेश में सबसे अधिक 211 बीएसएनएल के मोबाईल टावर स्वीकृत किए जाने पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
सांसद साहू ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के दौरान छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में संचार के क्षेत्र में अन्य विषयों पर भी चर्चा की है, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन सांसद बंटी विवेक साहू को दिया है।
सांसद साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रदेश में सबसे अधिक 211 बीएसएनएल के मोबाईल टावर लग जाने से क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं और डिजिटल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर नेटवर्क सुविधा का लाभ मिलेगा, साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होने से जहा आदिवासी भाई-बेहनों को संचार सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेंगा वही युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई जानकारियां मिल सकेंगी और किसानों को भी आधुनिक कृषि व शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलते रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि सांसद साहू ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के दूरस्थ अंचलों में मोबाईल टॉवरों की स्थापना को लेकर चर्चा कर उन्हें पत्र सौंपकर मोबाईल टॉवरों की स्थापना का निवेदन किया था। जिसके बाद ही छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में सर्वाधिक 211 साइट चिन्हित करते हुए मोबाईल टॉवरों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई थी। विदित हो कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मध्यप्रदेश में कुल 587 नई साइटों में मोबाईल टॉवर लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के दूरस्थ अंचलों में 211 मोबाईल टॉवर स्वीकृत हुए थे। यह 4जी 211 मोबाईल टॉवर लगने जाने से दोनों जिलों के निवासियों की वर्षाें पुरानी मांग पूरी हो गई है। दूरस्थ अंचलों में भूमि का चयन कर बी.एस.एन.एल. के 4जी मोबाईल टॉवर लगाने की कार्यवाही प्रारंभ का दी गई है।
आमजनों को सर्वाधिक समय देने वाले सांसद बने बंटी विवेक साहू
सांसद साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के पहले ऐसे सांसद है जो आमजनों को सर्वाधिक समय देते हुए उनके बीच हमेशी ही जाते रहते है। जिले के प्रवासों के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को बी.एस.एन.एल. मोबाईल टॉवर की समस्या को लेकर हमेशा से ही शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसे लेकर वे बी.एस.एन.एल. के उच्च अधिकारियों को पत्राचार कर रहे थे। दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में बी.एस.एन.एल. मोबाईल के नेटवर्क को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए मोबाईल टॉवरों की स्थापना को लेकर चर्चा की थी। उन्हाेंने इस दौरान दोनों जिलों के दूरस्थ अंचलों के गांवों के नाम भी केन्द्रीय मंत्री को उपलब्ध कराए थे।

