Breaking

revanchal times new

जुआ फड़ पर कुंडीपुरा पुलिस का बड़ा छापा: 14 दबोचे, 35 लाख का मशरूका ज़ब्त





​गांधीगंज में बंटी मैद के मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, दो आरोपी फरार


 रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा |अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुंडीपुरा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांधीगंज इलाके में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए ताश के पत्तों, नगदी, मोबाइल और गाड़ियों समेत कुल 35 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।


​पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में मिली मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा एवं कुंडीपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र भगत के नेतृत्व में टीम ने 25 जून को गांधीगंज स्थित बंटी मैद के मकान में साइबर सेल की मदद से अचानक दबिश दी। पुलिस की इस सरप्राइज रेड से मौके पर हड़कंप मच गया।


1,33,120 रुपये नगद, 17 मोबाइल और 8 वाहन ज़ब्त

​पुलिस की रेड के दौरान मौके से ताश के पत्तों के साथ 1,33,120 रुपये नगद, 17 कीमती स्मार्टफोन और जुआरियों के 8 वाहन ज़ब्त किए गए। वाहनों में एक स्विफ्ट कार (MP\ 28\ ZE\ 2636), एक सफेद बोलेरो (MP\ 48\ CA\ 0139), एथर ई-स्कूटी, एक्टिवा, एक्सेस और पैशन-पल्सर मोटरसाइकिलें शामिल हैं। जब्त कुल सामान की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों की सूची

​राजेश उर्फ राजा चौरसिया (38) – निवासी मराठीपुरा स्कूल के सामने, बबारीपुरा (कोतवाली),

​मोहम्मद शहवाज (36) – निवासी यादव कॉलोनी, नूरी मस्जिद के पास (कोतवाली),

​मोहित साहू (30) – निवासी छिंदा सेठिया (रावनवाड़ा),

​निलेश बंशकार (37) – निवासी वार्ड नं. 26 त्रिलोकी नगर (कुंडीपुरा),

​विनय उर्फ बिन्नू यादव (37) – निवासी महुआटोला कुकड़ा जगत (देहात),

​दुर्गेश यादव (36) – निवासी पुलपुलडोह (कुंडीपुरा),

​कमलेश कैथवास (43) – निवासी रावनवाड़ा (रावनवाड़ा),

​शैलेन्द्र उजवने (58) – निवासी सुंदरदेवरे नगर (देहात),

​राहुल उर्फ चक्की ठाकुर (31) – निवासी सागर पेशा (कोतवाली),

​अलकेश लोखण्डे (42) – निवासी करण होटल के सामने, चंदनगांव (कोतवाली),

​जाउल उर्फ राजा कुरैशी (35) – निवासी पेंच ईस्ट दीघावानी (रावनवाड़ा),

​पंकज मालवी (32) – निवासी वार्ड नं. 02 खजरी (देहात),

​नितिन डेहरिया (24) – निवासी छिंदा पेंच ईस्ट दीघावानी (रावनवाड़ा),

​इस्ताक खान (30) – निवासी रोहनाकला (देहात),


फरार आरोपी पुलिस कर रही तलाश

​बंटी मैद मकान मालिक – निवासी छिंदवाड़ा,

​मुन्ना कुकरेजा – निवासी छिंदवाड़ा l


सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र भगत, धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश पारधी, उपनिरीक्षक अरविंद बघेल, प्रधान आरक्षक रामदयाल, आरक्षक गजानंद मरापी, संजय तुरकर, सतेन्द्र, दीपेश श्रीवास्तव, युवराज बिसेन, यतेन्द्र गौतम, चंद्रकुमार दाहिया तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन सिंह व आदित्य रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post