‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; 100 से अधिक ग्रामीणों ने लिया नशा-मुक्त समाज बनाने का संकल्प
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|समाज और राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने की दिशा में छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। शुक्रवार को थाना देहात प्रभारी निरीक्षक श्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में खजरी चौक पर 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर रक्षा समिति अध्यक्ष श्री शेषराव लाडे की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में खजरी एवं कुकड़ा जगत के लगभग 100 से अधिक स्थानीय निवासियों और आमजनों ने हिस्सा लिया।
नशा ही अपराध और बर्बादी की जड़: थाना प्रभारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को दीमक की तरह चाट जाता है, बल्कि हँसते-खेलते परिवारों को भी तबाह कर देता है। उन्होंने आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
थाना प्रभारी, देहात
गोविंद सिंह राजपूत ने कहा,
जीवन में कभी नशा न करें और न ही अपने परिवार के किसी सदस्य को नशा करने दें। स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए हर नागरिक का नशा मुक्त होना बेहद जरूरी है।
दिलाई गई संकल्प की शपथ
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों को एक सुर में जीवन भर नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को समझाइश दी कि यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है, तो उसे सही मार्गदर्शन देकर इस दलदल से बाहर निकालने में मदद करें।
ये रहे उपस्थित
इस जागरूकता कार्यक्रम में थाना देहात पुलिस टीम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान
निरीक्षक: गोविंद सिंह राजपूत थाना प्रभारी,
सहायक उप-निरीक्षक संदीप सिंह राजपूत
नगर रक्षा समिति अध्यक्ष शेषराव लाडे,
आरक्षक अशोक रघुवंशी, सूरज सिंह चौहान, शेर सिंह रघुवंशी एवं सौरभ बघेल
सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

.jpeg)