Breaking

revanchal times new

गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र अलबेला ने दी शुभकामनाएं, गुरु महिमा का किया भावपूर्ण वर्णन



जबलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं सच की दुनिया के संपादक जितेंद्र  अलबेला ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए गुरु की महिमा का स्मरण कराया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं और जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि गुरु की महिमा अपार है। गुरु अज्ञान को हरकर ज्ञान का दीप प्रज्ज्वलित करते हैं और मनुष्य को जीवन का वास्तविक मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का स्नेह, दया और संस्कार ही व्यक्ति के जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं तथा कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

जितेंद्र अबलेला ने अपने आराध्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक शिष्य का कर्तव्य है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें ज्ञान, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post