Breaking

revanchal times new

डोगरा गैस एजेंसी पर मनमानी के आरोप: 'गैस लेने आओ, नहीं तो कनेक्शन रद्द', उपभोक्ताओं में आक्रोश

 


डोगरा गैस एजेंसी की रंगदारी गैस लेने आओ नहीं तो कनेक्शन रद्द कर देंगे 

4 वर्ष से सुनिश्चित स्थान को छोड़कर पेट्रोल पंप से सटकर दे रहे हैं सिलेंडर

वकीलों को भी धमकाने से बाज़ नहीं आ रहे कर्मचारी

प्रशासन कब तक वैकल्पिक व्यस्था के सहारे उपभोक्ताओं को राहत देने ,का प्रयास करेगी



रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा|तहसील परासिया के अंतर्गत डोगरा गैस एजेंसी दीघावानी इलाहाबाद बैंक के पास रजिस्टर्ड है किंतु बीते 4 वर्षों से बिना किसी प्रशासन के अनुमति के यह गैस एजेंसी ग्राम पंचायत रावणवाड़ा में स्थित इसी के पेट्रोल पंप के बगल में वितरण केंद्र खोलकर गैस सिलेंडर का वितरण कर रहे हैं। पेट्रोल पंप से सटकर सैकड़ों सिलेंडर खुले में रखकर परासिया बोकई छिन्दा  दीघावानी  क्षेत्र के सिलेंडर यही से ले जाने को मजबूर कर रहे हैं। परासिया का आधा क्षेत्र से लेकर झुरे भोकई कॉलोनी तक इन्हीं को गैस सप्लाई करना है किंतु दोनों जगह के उपभोक्ताओं का सिलेंडर यह अनाधिकृत ज्वलनशील पेट्रोल पंप के बगल में बिना किसी अनुमति के रख कर उपभोक्ता को ले जाने हेतु मजबूर कर रहे हैं । जबकि गैस एजेंसी का रजिस्ट्रेशन अभी भी दीघावानी इलाहाबाद बैंक के नाम से दिखता है। लगातार 4 वर्षों से यहां पर गैस सिलेंडर रखकर वितरण किए जाने के बारे में अभी तक अधिकारियों ने इस पर एक्शन क्यों नहीं लिया यह गंभीर विषय है। 

उपभोक्ताओं को जबरदस्ती फोन करके सिलेंडर यही से ले जाने का दबाव बना रहे हैं। परासिया में भी इन्होंने तीन जगह सेंटर खोल रखे हैं जहां पर ले जाकर यह गाड़ी खड़ी कर देते हैं और उपभोक्ताओं को फोन लगाते हैं और कहते हैं अपना सिलेंडर ले जाओ नहीं तो रजिस्ट्रेशन और बुकिंग दोनों कैंसिल कर देंगे।

 इसी संबंध में परासिया में वकालत करने वाले हितेश मालवीय द्वारा गैस एजेंसी का नाम लेकर एक महिला ने जिसका नंबर 787916118 है  फोन किया की वकील तुम्हारा गैस आया हुआ है ले जाओ इस पर वकील हितेश मालवीय जी ने कहा कि मैं कोर्ट में बिजी हूं आप मेरा सिलेंडर मेरे घर पहुंचा दो इतनी बात सुनते ही इस गैस एजेंसी की उजड़ महिला ने इनको बड़े बेरुखी से जवाब दिया कि तुम कहीं की जज हो या कहीं के वकील हो यह तुम्हारा कोई कोर्ट हो उससे मुझे कोई लेना देना नहीं है तुम गैस लेने भगत सिंह चौक अगर आते हो तो ठीक है नहीं तो तुम्हारी बुकिंग भी कैंसिल हो जाएगी और ज्यादा बकवास करोगे तो तुम्हारा रजिस्ट्रेशन भी ब्लॉक कर दिया जाएगा।

 इस संबंध में वकील साहब ने गैस एजेंसी के मुखिया डोंगरे गैस एजेंसी को फोन करके इस महिला द्वारा की गई उजड़ता को लेकर अपनी शिकायत गैस मालिक डोगरा  से की और उसे कॉन्फ्रेंस में लिया तब पर भी महिला बेरुखी और आइडियल रवैये से बाज नहीं आई और मालिक के सामने ही अकड़ कर कहती रही कि मैं किसी जज या वकील के लिए नौकरी नहीं कर रही हूं इनको गैस लेना तो यहां आना पड़ेगा नहीं तो बुकिंग कैंसिल कर दूंगी उपरोक्त शिकायत पर जब सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट के वकील हितेश मालवीय ने तुरंत इसकी शिकायत दडा अधिकारी परासिया को लिखित में की और उनसे मांग की है कि जब गैस सिलेंडर घर पहुंचने तक का पैसा जोड़कर हम सरकार को दे रहे हैं तो यह गैस हमको घर तक क्यों नहीं पहुंच कर देंगे।

 विदित हो कि उपरोक्त महिला का  वकील ने जिक्र किया है यह पूर्व से ही विवादित है इनके द्वारा न्यूटन में भी एक गल्ला व्यापारी से विवाद करने की शिकायत मिल चुकी है मामला पुलिस तक पहुंच गया था ।इसके बाद रावणवाड़ा में भी  एक पत्रकार के साथ भी इन्होंने बदतमीजी की थी उनकी माइक आईडी हाथ से छुड़ाकर बाहर फेंक दी थी क्योंकि यह लोग गैर कानूनी ढंग से पेट्रोल पंप के बगल में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे थे जब यह प्रश्न पूछा गया तो इस महिला ने बदतमीजी करके शिकायतकर्ताओं को वहां से धक्का मुक्की करके हटा दिया था । 

दरअसल डोगरा गैस एजेंसी  के मालिक ने दो महिलाओं को इसलिए रखा है कि कोई भी उनके विरुद्ध वहां बोलता है या शिकायत करता है तो यह महिलाओं को लड़ने आगे कर देते हैं आदमी मजबूरी बस वहां से पीछे हट जाता है।ऐसा बताया जाता है कि प्रतिदिन एक सिलेंडर स्कूटी पर रखकर परासिया में अधिक दामों पर बेचा जाता है इसके अलावा भी कई शिकायत डोगरा के एजेंसी से नियमित आ रही है जो उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर नहीं पहुंचा रहा है। और सबसे गंभीर विषय यह है कि पेट्रोल पंप के बगल में गैस सिलेंडर वितरित करना अगर किसी ने धोखे से भी वहां आग को सुलगा दिया या गलती से आग लग गई तो गैस सिलेंडर में तो बवाल मचेगा ही पेट्रोल पंप भी बम का गोला बन जाएगा अधिकारी के द्वारा इस संबंध में संज्ञान नहीं लेना यह साबित करता है कि किसी न किसी बड़े जनप्रतिनिधि का इनके ऊपर हाथ है जिसके कारण यह खुले आम सड़क पर मन माने ढंग से गैस सिलेंडरों का वितरण कर रहे हैं। इसी संबंध में कई लोगों ने डोगरा कैसे एजेंसी की अन्य नेताओं एवं उनके कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे अवस्था को लेकर पेट्रोल मंत्रालय से लेकर 181 मुख्यमंत्री शिकायत केंद्र पर भी शिकायत दर्ज की है एवं कलेक्टर से भी शिकायत दर्ज करने के लिए कई आवेदन एक-दो दिन में लगाए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने के पहले प्रशासन इस पर संज्ञान ले तो आने वाले समय में किसी बड़ी समस्या से बचा जा सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post