BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की रेड में 7 गिरफ्तार, जबलपुर-कोलकाता की युवतियां मिलीं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 10, 2026

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की रेड में 7 गिरफ्तार, जबलपुर-कोलकाता की युवतियां मिलीं



दमोह/जबलपुर। मध्य प्रदेश के दमोह शहर में स्पा सेंटर की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार के नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष टीम ने शहर के तीन गुल्ली क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमार कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों, तीन ग्राहकों और स्पा सेंटर के संचालक सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर आपत्तिजनक गतिविधियां पाए जाने के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में कथित रूप से देह व्यापार कराने के लिए युवतियों को जबलपुर और कोलकाता से बुलाया गया था। लंबे समय से इस स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और कार्रवाई को अंजाम दिया।

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के विभिन्न कमरों से तीन युवतियां और तीन ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेते हुए स्पा सेंटर के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही शहर के अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच और छापेमारी की गई।

सीएसपी एच.आर. पांडे ने बताया कि शहर में स्पा सेंटर केवल मसाज सेंटर के रूप में पंजीकृत होते हैं, लेकिन यदि उनकी आड़ में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी शिकायतें मिलने पर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment