BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उपस्वास्थ्य केंद्र पांजरा में पदस्थ CHO डॉ. अनामिका राय की बाथरूम में मौत.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 27, 2023

उपस्वास्थ्य केंद्र पांजरा में पदस्थ CHO डॉ. अनामिका राय की बाथरूम में मौत....



दैनिक रेवाचल टाइम्स - सिवनी, जिले के विकास खंड केवलारी अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र पांजरा में पदस्थ 28 वर्षीय CHO डॉ. अनामिका राय पिता राजेन्द्र राय की बाथरूम में मौत हो गई है। वे वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन कर लौटी थीं।

वही जानकारी के अनुसार सिवनी से अपने साथियों के साथ चिकित्सक डॉ. अनामिका राय की मथुरा वृंदावन गई थी जहां उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर अनामिका गेस्ट हाउस में स्नान के दौरान बेहोश हुई थीं। साथी उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। वे वृंदावन में एक गेस्ट हाउस में अपने कुछ साथियों के साथ ठहरीं थीं। बाथरूम में नहाने गई थीं डॉक्टर अनामिका काफी देर तक कोई आवाज न आने पर साथियों ने निकाला था।


सिवनी जिले से आधा दर्जन साथियों संग मथुरा वृंदावन में मंदिरों के दर्शन को आई 28 वर्षीय चिकित्सक की मृत्यु हो गई। साथियों के अनुसार युवती स्नान करने बाथरूम में गई थी और बेहोश हो गई। जिसे उपचार के लिए ब्रज हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।


मथुरा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता आश्रम के सामने गेस्ट हाउस में 26 दिसंबर को सिवनी जिले से आधा दर्जन युवक और युवतियां आकर ठहरे थे।


पुलिस को मृतक युवती के साथियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी लोग मंगलवार की सुबह संत प्रेमानंद के दर्शन कर गेस्टहाउस पहुंचे थे। श्रद्धालुओं में शामिल पलारी निवासी राजेन्द्र राय की 28 वर्षीय बेटी डॉ. अनामिका राय स्नान के लिए बाथरूम में गई थीं।


काफी देर तक बाहर न निकलने पर साथियों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब न मिला। जब दरवाजा खोला तो अनामिका बेहोश मिलीं। जिसे लेकर सभी साथी ब्रज हेल्थकेयर हॉस्पिटल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

No comments:

Post a Comment