Breaking

revanchal times new

श्रीमति संपतिया उइके के केबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा कार्यालय सहित विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.......




श्रीमति उइके के आवास पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया.......

रेवांचल टाईम्स - मण्डला प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भाजपा सरकार की केबिनेट में मण्डला विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमति संपतिया उइके को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया एवं मिठाई वितरित की गयी साथ ही श्रीमति संपतिया उइके के सिविल लाईन स्थित आवास में नगर भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की एवं स्थानीयजनों को मिष्ठान वितरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने श्रीमति संपतिया उइके को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मण्डला जिले को भाजपा सरकार ने पहली बार नवगठित मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया है। सरकार और संगठन के इस निर्णय से क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास के नये कीर्तिमान जनजातिय क्षेत्र में स्थापित होंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में गति आयेगी। मण्डला विधानसभा क्षेत्र के समस्त मण्डलो में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा जगह-जगह आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांटी।

Post a Comment

Previous Post Next Post