Breaking

revanchal times new

गुणवत्ताहीन धान खपाने की फिराक में खरीदी केंद्र की जा रही है अनिमित्ताये...




दैनिक रेवाचल टाइम्स - वर्तमान में पूरे प्रदेश में धान किसानों से धान खरीदी चल रही है और किसानों से शासन के नियम अनुसार ही धान लेने के आदेश दिए गए है पर अधिकांश खरीदी केन्द्रों में मनमानी चल रही हैं,।

         वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन केंद्र माल्हनवाडा में जागृति सहा. समूह द्वारा खरीदी की जा रही है, जिसमें किसानों की धान को समर्थन मूल्य में खरीदे जाना है, खरीदी केंद्र के आसपास में किसी भी प्रकार का कोई सूचनार्थ बोर्ड भी नहीं लगाया गया है जिससे यह प्रदर्शित किया जाता है कि किसानों से गुणवत्ताहीन धान को क्रय विक्रय के कोई मानक और नियम व शर्ते तय हो।

बशर्ते धान खरीदी के लिए मानक होते है लेकिन इन सब को नजरंदाज करके सर्वियर की सांकेतिक मानकों की जांच के आधार पर वैल्यूशन हो जाता है, धान में मिल रहा है कालापन और  कचरायुक्त भरी धन को किस तरीके से खरीद कर शासन के रुपयों बंटरबाट करने कोशिश जारी और गुणवत्ताहीन धान को खपाने की फिराक में खरीदी केंद्र के जागृति समूह मलाहनवाड़ा हैं, जब समूह के प्रभारी से इन सब पर कथन जानने की कोशिश की गई तो उनसे द्वारा कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला वे उपार्जन केंद्र जाकर जानने की कोशिश की तो वहा बिचोलियो की सक्रियता ने आनन फानन सब गोलमाल करने की कोशिश की जबकि शासन के द्वारा यह हमेशा अपील की जाती है कि अच्छी धन क्रय करनी चाहिए जिससे यही गरीबों को राशन के रूप में चावल बनाकर दिया जाता है और विद्यालय के छात्र छात्राओं को राशन के रूप में चावल वितरित किया है, क्या अधिकृत जिम्मेदारों की चुप्पी कोई जांच ना होना उनकी सहमति का कारण बनेगी।


इनका कहना है......

 आपके द्वारा मिली जानकारी की जांच होगी और दोषी पाए जाने पर निश्चित ही कार्यवाही होगी।

            विपरण अधिकारी सिवनी...

Post a Comment

Previous Post Next Post