Breaking

revanchal times new

शहर के नागरिकों की खुशहाली और सुरक्षा के लिए आयोजित नगर निगम अग्नि शमन विभाग में तीन दिवसीय अखंड रामायण अनुष्ठान का हुआ समापन



रेवांचल टाईम्स - समापन और भण्डारे में महापौर, अध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष, पूर्व विधायक, एम.आई.सी. सदस्य, एवं पार्षदगणों के साथ निगमायुक्त भी हुए शामिल और ग्रहण किया प्रसाद 60 वर्षो से अग्नि शमन विभाग में जारी है यह पुनीत अनुष्ठान

    संस्कारधानी के नागरिकों की खुशहाली और सुरक्षा के लिए नगर निगम के अग्नि शमन विभाग में तीन दिवसीय अखंड रामायण का अनुष्ठान किया गया, जिसका समापन आज हुआ। समापन के मौके पर विभाग द्वारा विशाल भण्डारे का भी आयोजन कर अनुष्ठान में भगवान जी को समर्पित प्रसाद का वितरण किया गया। इस समापन एवं प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम में आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, अध्यक्ष रिकुंज विज, नेताप्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, एम.आई.सी. सदस्य अमरीश मिश्रा, निगमायुक्त सवप्निल वानखड़े, अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेयी के साथ सैंकड़ो अधिकारी कर्मचारी भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। 

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, ध्यक्ष रिकुंज विज, नेताप्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विनय सक्सेना आदि ने भगवान का पूजन अर्चन कर शहर के नागरिकों की खुशहाली, सुरक्षा और तरक्की के लिए प्रार्थना की। 

तीन दिवसीय आयोजित अनुष्ठान के संबंध में फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर एवं सहायक अधीक्षक राजेन्द्र पटैल ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्नि शमन विभाग में अखंड रामायण अनुष्ठान की परमपरा लगभग 60 वर्षो से चली आ रही है। इस अनुष्ठान के माध्यम से शहर के नागरिकों की सुरक्षा और सुख समृद्धि के लिए प्रभू भगवान श्रीराम जी एवं महावीर बजरंगवली जी से प्रार्थना की जाती है कि भगवान सभी की सुरक्षा और सुख समृद्धि का आशीर्वाद दें। आज इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कर्मचारी नेता मुन्नू भाई पटैल, पंकज पटैल, के अलावा नगर निगम के सैंकड़ो अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post