Breaking

revanchal times new

उपसरपंच को हटाने लामबंद हुए वार्डपंच, एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन...

 


रेवांचल टाईम्स - जिले में न भ्रष्टाचार कम हो रहा है न ही भ्रस्टो पर जिला प्रशासन लागम लगा पा रहा है, वही जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मझियाखार का मामला ग्राम पंचों का आरोप नही दी जाती आय व्यय की जानकारी, नए सचिव की लापरवाही से स्थगित हुई बैठक



 जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मझियाखार के सरपंच और उपसरपंच की कार्यप्रणाली से त्रस्त ग्राम पंचायत के सोलह वार्ड मेंबर उपसरपंच को हटाने के लिए लामबंद होकर बुधवार को तहसील कार्यलय बजाग पहुंचे गए। जहा सभी पंचगणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम तहसीलदार बजाग को ज्ञापन देकर उपसरपंच को हटाने की मांग की। दिए गए लिखित शिकायती आवेदन पत्र के माध्यम से वार्ड मेंबरों ने आरोप लगाया है की पंचायत के उपसरपंच दसरथ नागेश ग्राम पंचायत के कार्यों में मनमानी करते है किसी पंचायत के सदस्यों की बात भी नहीं सुनते। सभी मेंबरो ने एक साथ उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर अपनी सहमति वापिस लेने की बात कही।वही पंचायत के मेंबरो के अनुसार ग्राम की महिला सरपंच के  कम पढ़े लिखे होने के कारण उपसरपंच ही ग्राम पंचायत के ज्यादातर कार्यों को संभालता है पंचायत का कार्यभार संभालने के बाद से ही सरपंच और उपसरपंच के द्वारा मेंबरो को बुलाकर न ही कोई बैठक ली जा रही है और न ही आय व्यय का कोई हिसाब किताब दिया जा रहा हैं पंचगणों का कहना है अभी तो उपसरपंच को हटाया जाएगा और सरपंच की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होता तब उन्हे भी नियमानुसार ढाई साल के कार्यकाल के बाद हटाने के लिए मोर्चा खोला जाएगा। तहसील कार्यलय पहुंचे वार्ड मेंबर और साथ में आए ग्रामीणों ने बताया की पंचायत में नए सचिव के पदभार लेते ही लापरवाही सामने आने लगी हैं   ग्राम पंचायत में इस बुधवार को होने वाली बैठक के संबंध में बैठक रजिस्टर में सचिव ने सभी मेंबरो के हस्ताक्षर करवाए थे बाद में तय समय में बैठक नही हुई तथा उपसरपंच पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के भय से सरपंच, उपसरपंच और सचिव पंचायत नही पहुंचे तथा कार्यलय बंद पाया गया। इसी बात से नाराज होकर ग्राम पंचायत के सभी सोलह महिला पुरुष वार्ड मेंबर तहसील कार्यालय पहुंच गए और एसडीएम के नाम आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की।साथ में आए ग्रामीणों ने बताया की हमारे द्वारा पूर्व में जनपद सीईओ से ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा राशि आहरण पर रोक लगाने संबंधी शिकायत भी की गई थी। आश्वासन के बाद भी कोई रोक नहीं लगाई गई। और राशि की अवैध निकासी की जाती रही हैं 


इनका कहना है...

  वार्ड पंचों के द्वारा उपसरपंच को हटाने का आवेदन एसडीएम के नाम दिया गया है विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी,

                        भरत सिंह बट्टे तहसीलदार

Post a Comment

Previous Post Next Post