BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन बालाघाट संजय कुमार (भापुसे) द्वारा किया गया जिले का वार्षिक निरीक्षण, इस दौरान दिये महत्वपूर्ण निर्देश.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 27, 2023

पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन बालाघाट संजय कुमार (भापुसे) द्वारा किया गया जिले का वार्षिक निरीक्षण, इस दौरान दिये महत्वपूर्ण निर्देश..



रेवांचल टाईम्स - मंडला उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ जिलों का भ्रमण कर वार्षिक निरीक्षण किया जाता है जिसके तारतम्य में दिनांक 26 एवं 27/12/2023 को दो दिवसीय जिले का वार्षिक निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन बालाघाट श्री संजय कुमार (भापुसे) द्वारा किया गया। 

          वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिला पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया, कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के संधारण पंजियों की जांच कर उनसे अपने कर्तव्यों से जुड़े प्रश्न किये गये जिनके संतोषजनक उत्तर मिलने पर प्रोत्साहित करते हुये अपनी सर्वोच्च कार्यकुशलता का परिचय देकर निष्ठा से कार्य करने हेतु उचित दिशानिर्देश भी दिये गये। कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात लाईन परिसर, पुलिस वेलफेयर कैंटीन, ड्रोन संचालन एवं पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर थाना कोतवाली पहुँच थाने का निरीक्षण कर अपराध निकाल एवं थाना एवं परिसर की साफ सफाई, रिकार्ड के संधारण व व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। आज दिनाँक को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हेतु सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनी जाकर शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया। पुलिस लाइन स्थित सभागार भवन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों के साथ पुलिस बैठक आयोजित की गई जहां पर सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया जाकर शीघ्रता से अपराधों/शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। 

    निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र मंडला के पुलिस परेड ग्राउण्ड पर जिले के पुलिस बल द्वारा की गई उन्नत परेड एवं पुलिस बैंण्ड द्वारा दी गई प्रस्तुति की प्रशंसा की गई वही उनके टर्नआउट पर जहां कई लोगों की सराहना की वहीं कुछ कर्मचारियें को समझाईश भी दी गई। वाहनों के निरीक्षण के दौरान समस्त चालकों को उनके द्वारा किये जा रहे वाहनों के उचित रखरखाव हेतु प्रशंसा करते हुए उचित इनाम दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना बिछिया का भी भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

इसी प्रकार रक्षित आरक्षी केन्द्र मंडला में पूर्व से संचालित ई-लर्निंग सेंटर का का निरीक्षण किया गया।

        वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ अमित वर्मा, सभी अनुविभागित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, सूबेदार थानों से आए पुलिस बल सहित पुलिस लाइन व कार्यालय का बल मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment