रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले की माइनिंग विभाग की मिलीभगत से लगातार हो रही खनिज संपदा की चोरी और खनिज विभाग बैठा हाथ में हाथ देख कर भी किया जा रहा अनदेखा हो रही है अनमोल खाजाने की चोरी आख़िर क्यों नहीं कर पा रहे कोई कार्यवाही बम्हनी हिरदेनगर अंजनिया टाटरी मोहगांव शिकायतें होने पर प्रशासन द्वारा गिने चुने कुछ लोगों को पकड़ा जाता है। वहीं नाममात्र के लिए कार्यवाही भी की जाती है, लेकिन अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई न करने से अवैध उत्खनन करने वालों माफियाओं के हौसले बुलंद है और वह लगातार अवैध उत्खनन करने में जुटे हुए हैं उत्खनन करने वालों की राजनीतिक व प्रशासनिक पकड़- खनिज माफियाओं की राजनीतिक व प्रशासनिक अच्छी पकड़ है। इस कारण क्षेत्र मे अवैध उत्खनन कर राजस्व को चूना लगा रहे हैं, वहीं अधिकारी भी इसे नजर अंदाज कर अनुचित लाभ ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अवैध उत्खनन करने वालों की अच्छी पकड़ है। कोई जनप्रतिनिधि को बताता है, तो प्रशासनिक अधिकारियों की आड़ में उत्खनन करने में जुटे हुए हैं।
मंडला जिले की जिम्मेदार विभाग की मेहरबानी से खुलेआम रेत चोरी का काम पुनः तेजी से शुरू
bydigital bharat
-
0

