Breaking

revanchal times new

सिंधी समाज व सिख समुदाय ने धूमधाम से मनया श्री गुरूनानक जयंती



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला। आराध्य श्री गुरूनानक देव जी का जन्मोत्सव सिंधी समाज व सिख समुदाय ने  धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर प्रातः काल विशाल शोभायात्रा सिद्धि धर्मशाला से निकाली गई जिसमें बङी संख्या में पुरूष महिलाएं और बच्चे शामिल हुए,इस अवसर पर गुरू के जयकारे और भजनों के साथ शोभायात्रा गुंजायमान रही, मुख्य मार्ग चौराहे से होते हुए पंजाबी गुरुद्वारा पहुंची जंहा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कर स्वल्पाहार कराया गया   शोभायात्रा में महिलाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह देखा गया,एवं गुरू के भजनों पर नाच गायन की मनोरम प्रस्तुति दी।इसके पश्चात्  सामाजिक जनों की मौजूदगी में आरती पूजा के साथ सभी जनमानस के लिए खुशहाली के लिए कामना की गई,,इसके पश्चात  सिख समुदाय के द्वारा पंजाबी गुरुद्वारा में आम लंगर आयोजित रहा  सिंधी समाज के द्वारा सिंधी धर्मशाला में विशाल लंगर का आयोजन रहा व मुख्य मार्ग पर प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post