दैनिक रेवांचल टाइम्स - बम्हनी बंजर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी बंजर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एन.क्यू.ए.एस. हेतु चयन किया गया है, जिसके लिए कलेक्टर मण्डला डाॅ. सलोनी सिडाना के कुशल मार्गदर्शन में बम्हनी चिकित्सालय में प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु और एन.क्यू.ए.एस. मापदण्ड अनुरूप विकसित करने संस्था में पेशेंट सेफ्टी प्रोटोकाॅल व एस.ओ.पी.आई.ई.सी. प्रोटोकाॅल, बेहतर साइनेज सिस्टम, प्रिस्क्रिप्शन आडिट, मेडिकल आॅडिट, कायाकल्प कार्य किया गया।उक्त कार्य में मूल्यांकन हेतु दिनांक 30.10.2023 एवं 31.10.2023 को भारत सरकार द्वारा नेशनल एसेस्मेंट हेतु असेसर भेजा गया, जिनके द्वारा गहन सुक्ष्मता से चिकित्सालय का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया गया।एन.क्यू.ए.एस. निरीक्षण व मूल्यांकन के दौरान डाॅ. संजय मिश्रा, क्षेत्रीय संयुक्त संचालक जबलपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.सी. सरोते उपस्थित रहकर मार्गदर्शन दिये। संस्था के खण्ड चिकित्स अधिकारी डाॅ. संतोष मरावी द्वारा सभी का आभार प्रदर्शित किया गया। और सभी चिकित्सालय स्टाॅफ को उनके द्वारा किये गये कायाकल्प कि सराहना कर प्रोत्साहित किया गया।
Thursday, November 2, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी बंजर का गुणवत्ता आश्वासन मानक एन.क्यू.ए.एस.में चयन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी बंजर का गुणवत्ता आश्वासन मानक एन.क्यू.ए.एस.में चयन
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment