Breaking

revanchal times new

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर , कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र के द्वितीय कार्यकाल पूर्ण होने पर आरडीयू में समस्त व्याख्याताओं की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन...





रेवांचल टाईम्स - जबलपुर 29 नवम्बर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के इतिहास में कुलपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल को सफलता पूर्वक पूर्ण करने का कारनामा प्रो. कपिल देव मिश्र के नाम पर आज दर्ज हो गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन में समसत व्याख्याताओं की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।


समारोह में मुख्य अतिथि जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. पीके मिश्रा ने कहा कि 8 वर्षों के लम्बे कार्यकाल में कुलपति प्रो. कपिल देव ने जो सेवाएं दीं और संस्कारधानी के लोगों के साथ जो संबंध बनाए वे स्थाई हैं और सदैव याद किये जायेंगे। विशिष्ट अतिथि महाकौशल विवि, जबलपुर के कुलपति प्रो. आरसी मिश्रा ने कहा कि मैनें हर समय कुलपति से कुछ न कुछ सीखा है। वे एक बेहतरीन प्रशासक, एकेडमीशियन के साथ साथ सर्वसुलभ व्यक्तित्व के धनी हैं। इसी के साथ उन्होंने उन्हें आने वाले भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


नैक में भी रादुविवि करेगा उत्कृष्ट प्रदर्शन-

अभिनंदन समारोह में कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र ने कहा कि अपने 8 वर्ष के कार्यकाल के दौरान मैनें स्वयं को हमेशा उर्जित महसूस किया। बिना किसी रागद्वेष के साथ विश्वविद्यालय हित में काम करना महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि परस्पर समन्वय से विवि ने नैक की जो तैयारियां की हैं, उससे उम्मीद है कि आगामी दिनों में रादुविवि को नैक में विशिष्ट स्थान प्राप्त होगा, रादुविवि शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखता है। यह स्थान यहां कार्यरत लोगों के समर्पण के कारण है।


अभिनंदन पत्र और फूलमालाओं के साथ स्वागत-

रादुविवि  कुलपति का विज्ञान भवन में अभिनंदन पत्र और शॉल, श्रीफल और फूलमालाओं और पुष्पगुच्छ के साथ गरिमामयी स्वागत किया गया। अभिनंदन समारोह में मंच पर संकायाध्यक्ष प्रो. राकेश बाजपेयी, कौशल विकास विभाग निदेशक प्रो. सुरेन्द्र सिंह, प्रो. धीरेन्द्र पाठक, प्रो. मृदुला दुबे की मौजूदगी रही। आयोजन का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. अजय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में विवि के सभी शिक्षण विभागों के समस्त अतिथि विद्वानों ने कुलपति प्रो. मिश्र का अभिनंदन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post