BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना बीजाडांडी पुलिस ने बेल जंप के आरोपी को किया गिरफ्तार, माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध जारी किया गया था स्थायी वारंट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 6, 2023

थाना बीजाडांडी पुलिस ने बेल जंप के आरोपी को किया गिरफ्तार, माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध जारी किया गया था स्थायी वारंट


रेवांचल टाईम्स - मंडला, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंडला पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी, बेल जंप के फरार वारंटियों की तलाश एवं अपराधिक प्रवृतियों के आद्तन अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निवास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वर्षा पटेल द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया है। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06/11/2023 को 07 वर्ष पुराने अपराध क्रमांक 152/2016 में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी राजा नरेती पिता बट्टू लाल नरेती उम्र 40 वर्ष निवासी चौरई(जमठार) थाना बीजाडांडी जिला मंडला की तलाश पता साजी के दौरान ग्राम खुर्द पिपरिया(समाधी रोड) थाना बरगी जिला जबलपुर मे उपस्थित मिलने पर समक्ष गवाहों के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है।  

बता दे थाना बीजाडांडी के अपराध क्रमांक 152/2016 धारा 302 भादवि में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया था जिसे बेल मिलने पर आरोपी बेल जंप कर लगातार फरार चल रहा था। फरार चल रहें आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किये गये थे।


जिसमे थाना प्रभारी बीजाडांडी निरीक्षक वर्षा पटेल, सउनि. छविलाल सूर्यवंशी, आर. अमित पाण्डे, आर जयसिंह मरावी, आर. रोहित सिंगौर, आर. रोहित कुमार कुशवाहा, म.आर. राजश्री वर्डे चा.आऱ.  विजय छिरा की विशेष भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment