Breaking

revanchal times new

सड़क में जगह जगह हुए अतिक्रमण को नगर पालिका और जिला प्रशासन ने हटवाया किया हॉकर्स जोन में शिफ्ट, पथ विक्रेताओं को...




रेवांचल टाईम्स - मंडला पूरे नगर में जगह जगह दुकानदारों के द्वारा सड़क में हाथ ढेला और सड़क के किनारे दुकान लगाई जा रही थी जिस कारण पूरा नगर और बाजार के अंदर आना जाना मुश्किल हो गया था और अव्यवस्थित पार्किंग जगह जगह मन माने तरीके से वाहनों को पार्क करना पूरी तरह से अव्यवस्थाओं को देख कर आख़िरकार जिला प्रशासन ने नगर पालिका को आदेश करते हुए उन्हें स्थान मुहैया करते हुए, किये गए अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यवाही की गई वही नगर के पथ विक्रेता एवं व्यवसायियों की बैठक गत माह जिला योजना भवन में आयोजित की गई थी। 

        वही बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के पालन में पथ विक्रेताओं को चरणबद्ध से हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जानी है।

वही मुख्य नगरपालिका अधिकारी हॉकर्स जोन में बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं 15 अक्टूबर तक पूर्ण करें। इसी दौरान पथ विक्रेताओं की सूची भी तैयार करें। उन्होंने पथ विक्रेताओं को शिफ्ट करने के लिए चरणबद्ध योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए थे।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा था कि पथ विक्रेताओं को शिफ्ट करने के साथ ही नगर के प्रमुख मार्गों में पार्किंग की जाएगी जिसका उल्लंघन करने पर संबंधितों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पथ विक्रेताओं एवं व्यापारियों के सुझाव एवं समस्याएं सुनी तथा उन पर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही। चुकी इसी माह में चुनाव एवम दीवाली दोनों ही थे जिसके चलते यह कार्यवाही नही हो सकी थी।

       विगत 3 दिनों के अनाउंसमेंट के बाद आज नगर पालिका प्रशासन पुलिस प्रशासन यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना मण्डला से बड़ चौराहा एवम जिला चिकित्सालय मार्ग तक अस्थायी दुकाने हटाकर हॉकर्स जोन में शिफ्ट की गई है। जहां लगभग 100 से ज्यादा दुकानों का आवंटन किया गया है। साथ पेय जल शौचालय बिजली आदि की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post