Breaking

revanchal times new

ईव्हीएम एवं पोस्टल बैलेट संबंधी द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न






 दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत जिले के बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसंबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में संपन्न होगी। इस संबंध में रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑबजर्वर को ईव्हीएम मशीन एवं पोस्टल बैलेट से मतगणना संबंधी द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 

 प्रशिक्षणार्थियांे को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में मतगणना सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। मतगणना कार्य मंे लगाए गए सभी अधिकारी, कर्मचारी नियमों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंका और जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त करें। उन्होंने मतगणना के दौरान गोपनीयता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहित संबंधित उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. टीपी मिश्रा, डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव एवं डीके रोहिताष ने डमी ईव्हीएम एवं पीपीटी के माध्यम से मतगणना संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post