Breaking

revanchal times new

मंगली के कलवाखेरो में जम के भरी मड़ई हजारों की संख्या में पहुँचे लोग बैगा आदिवासी समुदाय...





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड मवई के ग्राम में भीमडोंगरी ग्राम पंचायत के कलवाखैरो में पंडा मड़़ई, पंडा मड़ई आदिवासी सामूदाय के लिए आस्था का केन्द्र है यही कारण है कि यहां नवरात्र हो या कोई भी धार्मिक अनुष्ठान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है दो दिवसीय इस मड़ई में विशेष वेशभुषा में आदिवासी और यादव समाज के लोग नंगे पांव पैदल कई किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे, कलवाखैरो रामनगर के चौगान मढिय़ा की दूसरी शाखा मानी जाती है। यहां मड़ई के दिन विशेष पूजा की जाती है। जिसमें मां का आर्शीवाद लेने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ राज्य से भी लोग पहुंचते हैं। इस मड़ई में मृदंग और नगाड़े की ताल नाचते झूमते मढ़ई क्षेत्र में पहुंचे, जिसके कारण बांसूरी की धुन और ढोल नागाढ़ों की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, आदिवासी समुदाय के लिए अस्था केन्द्र चौगान मडिय़़ा में दो दिवसीय मड़ई में सैकंड़ों की संख्या में आदिवासी व यादव समाज के लोग चंडी लेकर मड़ई ब्याहने के लिए पहुंचे। चौगान मढिय़ा में पूजा अर्चना के बाद मड़ई स्थल पर चंडी पूजा की गई। पंरपरागत वेशभुषा में लोकगीतों के साथ मड़ई के क्षेत्र में नृत्य प्रदर्शन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post