BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर, परिजन ने की आरोपी युवक को पकड़कर कार्यवाही की मांग... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 28, 2023

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर, परिजन ने की आरोपी युवक को पकड़कर कार्यवाही की मांग...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले भर में आपराधिक गतिविधियों और वारंटियों की धरपकड़ युद्ध स्तर पर की जा रही है, लेकिन कुछ अवैध कारोबार के साथ फरार आरोपियों को पकडऩे में अभी भी जिला का पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। आरोपी अपराध करके पुलिस की गिरफ्त से ऐसे निकल जाता है, मानो हाथ से रेत फिसल गई हो। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो जाते है। ऐसे अपराधियों को पकडऩे के लिए पुलिस को अपनी पैनी नजर रखनी पड़ेगी, जिससे कोई भी आपराधी पुलिस की गिरफ्त से फिसल ना सके। 


    सूत्रों से जानकारी अनुसार विगत जून माह में जिले के महिला थाना में एक नाबालिका ने 376 के मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्राम घुटास निवासी नाबालिका ने शिकायत में बताया कि जिस युवक भूपेन्द्र परस्ते ने उसके साथ दुष्कर्म किया है उसे पिछले करीब 04 साल से जानती थी। युवक पीडि़ता के घर के सामने ही रहता था। पीडि़ता ने बताया कि भूपेन्द्र 04 जून की रात्रि करीब 11.30 बजे उसके घर के पीछे बने बाथरूम की तरफ आया हुआ था, इसी दौरान उसने मेरे साथ बाथरूम में शरीरिक संबंध बना लिया। कृत्य करने के बाद जब भूपेन्द्र वापस जाने लगा तो, पीडि़ता की माँ ने देख लिया। जिसके बाद पीडि़ता की मां ने अपनी बेटी से पूछी और नाबालिग पीडि़ता ने पूरी घटना बयां कर दी। जिसके बाद 05 जून 2023 को नाबालिग पीडि़ता अपनी मां के साथ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 


        वही जानकारी के अनुसार नाबालिग पीडि़ता ने जब युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तब उसकी उम्र 16 साल 11 माह थी। नाबालिग ने अपनी मां के साथ महिला थाना में आकर एक लिखित आवेदन भूपेन्द्र परस्ते जाति प्रधान निवासी ग्राम घुटास के खिलाफ दुष्कर्म करने का दिया। नाबालिग की रिपोर्ट पर युवक भूपेन्द्र पर धारा 376, 376 (3), 376 (2) (एन) ताहि  5 एल  6, 3, 4 पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाबालिग की शिकायत के बाद से ही आरोपी युवक फरार चल रहा है। चार माह बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। आरोपी आज दिनांक तक फरार है। 


पुलिस नहीं पकड़ पा रही दुष्कर्म के आरोपी को :

पीडि़त परिवारजनों का कहना है कि विगत चार माह पहले आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन आज दिनांक तक युवक को पुलिस पकडऩे में नाकाम है। एक ओर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है, और बदमाशों और आरोपियों की धरपकड़ कर दबोच रही है, वहीं एक दुष्कर्म के आरोपी को पकडऩे में पुलिस दिलचस्पी नहीं ले रही है। जिसके कारण आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी युवक को पकड़ा जाए। जिससे पीडि़ता को न्याय मिल पा रहा है।

No comments:

Post a Comment