BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का मंडला आगमन होगा आज , प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की आने की संभावना जताई गई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 12, 2023

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का मंडला आगमन होगा आज , प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की आने की संभावना जताई गई

 



रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला के पवित्र धरा मंडला में श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का आज हो रहा है आगमन, प्रियंका गांधी वाड्रा का आगमन के द्वारा आदिवासी जिला मंडला के अलावा आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में लोगों की आने की संभावना जताई जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर ने बीते 11 अक्टूबर  2023 को होटल नर्मदा इन में एक प्रेसवार्ता आयोजित  कर बताया कि आज 12 अक्टूबर 2023 को मंडल जिले के ऐतिहासिक स्थल रामनगर में जन आक्रोश सभा संबोधित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की  महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम में  पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मंत्री एवं विधायक तरुण भानोट, पूर्व मंत्री एवं विधायक सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से  सह-प्रभारी संजय कपूर एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। श्रीमती प्रियंका गांधी बाड्रा दिल्ली से मंडला के लिए 11:00 बजे आगमन होगा और प्रसिद्ध चौगान मढ़िया में पूजा अर्चना करेंगी व 11:30 बजे गौड राजाओं की प्राचीन धरोहर मोती महल के पास रामनगर में पहुंच कर मां नर्मदा की पूजा अर्चना करेंगीं, इसके उपरांत आम सभा को संबोधित करेंगीं। कार्यक्रम सम्पन्न के उपरांत प्रियंका गांधी वाड्रा 2:00 बजे दिल्ली के लिए वापस लौट जाएंगी। श्री कपूर ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक सभा होने जा रही है जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की आने संभावना जताई गई है। सभा को सफल बनाने में  क्षेत्रीय विधायकों के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, मंडला प्रभारी  दिनेश यादव सह प्रभारी अन्नीमुल गुड्डू महेद्र अमूले, विवेक दुबे सोशल मीडिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment