कांग्रेस की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस की सरकार बनने पर फिर से होगा कर्ज माफ- प्रियंका गांधी
दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला। आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के ऐतिहासिक स्थल रामनगर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस द्वारा पूर्व में घोषित घोषणाओं को फिर से लागू करने की गारंटी दी गई। प्रियंका गांधी ने कहा कि म.प्र. में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज फिर से माफ किया जाएगा। 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली देंगे 200 यूनिट पर बिजली बिल आधा करेंगे। पुरानी पेंशन लागू करेंगे। गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये करेंगे, इसके साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में 1500 सौ रुपये डालेंगे। किसानों को सिंचाई के लिए 05 हार्स पॉवर बिजली मुफ्त में देंगे, इसके साथ ही छात्र- छात्राओं को पढ़ाई में पहली कक्षा से लेकर 12 वीं तक निःशुल्क कराई जाएगी। इसी के साथ कांग्रेस की सभी गारंटियों को दोहराई भी गई।
पढ़ो और पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 500 से लेकर 1500 सौ रुपए प्रति माह
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंडला के रामनगर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए बोला कि मैं आज में चौगान स्थित मढ़िया मंदिर गई जहां पर मैं पूजा अर्चना करी व मुझे बताया गया कि यह स्थान विश्व भर के आदिवासियों के लिए बड़ा आस्था का केंद्र है। श्रीमती गांधी ने विशाल जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए बोला कि म.प्र. में बच्चियों और महिलाओं पर बलात्कार छेड़-छाड़ और घरेलू हिंसा के प्रकरण आम घटनाएं हो गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने मत अधिकार को पहचानने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया, क्योंकि यहा बीजेपी के लोग जनता की ताकत को नजर अंदाज कर रहे हैं। प्रदेश मे शिक्षा को बढ़ाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर
"पढ़ो और पढ़ाओ स्कीम" में पहली से आठवीं तक छात्र-छात्राओं को प्रति माह 500 रुपए दिया जायेगा। इसी तरह नवमी से दसवीं के छात्र-छात्राओं को 1000 रुपए व ग्यारहवीं से बारहवीं के छात्र-छात्राओं को 1500 रुपए प्रति माह यह राशि उनके खाते में दी जाएगी।
तेंदूपत्ता तोड़ने वालों को 04 हजार हजार रुपए बोनस देंगे
श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने आदिवासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि म.प्र. में तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों का बोनस 04 हजार रुपये करेंगे, प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद जो बोनस दिया जाता है उसकी जगह आम आदिवासियों को यहां जूता चप्पल और छाता दिया जाता है, जिसमें इनका कमीशन शामिल होता है। यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो जूते चप्पल छाता की जगह आदिवासियों को बोनस दिया जाएगा।
मंडला जबलपुर सड़क का मुद्दा भी उठाया
प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंडला और जबलपुर के बीच की सड़क का उदाहरण देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कामों में भ्रष्टाचार हो रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण मंडला और जबलपुर के बीच की सड़क है, जिसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जनता से माफी भी मांगी थी।
प्रियंका गांधी ने जाति जनगणना करवाने का मुद्दा भी उठाया
प्रियंका गांधी वाड्रा ने जातिगत जनगणना का मुद्दे को भी उठाया, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी। प्रियंका गांधी भरोसा दिलाया कि म.प्र. में कांग्रेस की सरकार बनने पर ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी किया जाएगा। इसके साथ ही छठी अनुसूची भी लागू करेंगे। एससी एसटी के सारे खाली पदों को भरा जाएगा। प्रियंका गांधी ने ऐ भी घोषणा की है कि पीएम आवास योजना के तहत गांवों में राशि शहरों में मिलने वाली राशि के बराबर दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास की राशि कम दी जाती है और शहरी क्षेत्र मे ज्यादा दी जाती है जिसे एक सामान्य किया जायेगा।
भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहां की भाजपा के 18 साल के कार्यकाल में भारी भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का धंधा चल रहा है। भाजपा की कार्यकाल में जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री था तब कुछ योजनाएं लागू की थी जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दी है। कांग्रेस की सरकार बनते ही पुनः किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पर हमने जो घोषणा पत्र में जो योजनाओं का लाभ देने का वादा किया है उसे पूरा करेंगे। कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए बोले कि हम जो घोषणा करते हैं उसे पूरा करते हैं। शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने घोषणा के ऊपर घोषणा करते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं करते और मध्य प्रदेश को 04 लाख करोड़ के कर्ज में कर दिएं है।
No comments:
Post a Comment