Breaking

revanchal times new

रेत का अवैध परिवहन करता ट्रेक्टर जब्त

 


 

मंडला 4 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाही करते हुए 3 अक्टूबर को थाना महाराजपुर अंतर्गत पाैंड़ी महाराजपुर मार्ग पर एक वाहन ट्रेक्टर इंजन क्रमांक ई 3661810 खनिज रेत के अवैध परिवहन की गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया। जब्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना महाराजपुर की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूद्ध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new