BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वीप अभियान के तहत प्रशासन और मीडियाकर्मियों के बीच हुई खेल प्रतियोगिताएं नैतिक मतदान की ली शपथ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 28, 2023

स्वीप अभियान के तहत प्रशासन और मीडियाकर्मियों के बीच हुई खेल प्रतियोगिताएं नैतिक मतदान की ली शपथ

 





मंडला 28 अक्टूबर 2023

                शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में स्वीप आनंद खेल महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें प्रशासन एवं मीडिया के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, डीएफओ नित्यानंतम एल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा पत्रकारगणों ने सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित लोगों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई।

                स्वीप आनंद खेल महोत्सव में प्रशासन एवं मीडियाकर्मियों के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। गौरतलब है कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को शिक्षित एवं जागरुक कर 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करना है।

 

कलेक्टर एवं एसपी ने की सहभागिता

 

                स्वीप आनंद खेल महोत्सव के दौरान 100 मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस, क्रिकेट एवं रस्साकसी खेल मैत्रीपूर्ण वातावरण में आयोजित किये गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने 400 मीटर रिले रेस एवं रस्साकसी में सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित अन्य अधिकारियों ने 100 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले रेस एवं रस्साकसी में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरुष्कृत किया गया।

 

ये रहे उपस्थित

 

                स्वीप आनंद खेल महोत्सव में इन खेलों में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडियाकर्मी एवं उनके परिवारजन शामिल हुए। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि मधुअली, सहायक संचालक महिला बाल विकास रोहित बड़कुल, जिला खेल अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता, प्राचार्य हाईस्कूल बिंझिया मुकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही मीडिया कर्मियों में रत्नेश दुबे, चंद्रेश खरे, सैयद जावेद अली, विवेक अग्निहोत्री, नीरज अग्रवाल, दीपक जाट, पूजा ज्योतषी, लखन भांडे, देवेंद्र यादव, अविनाश यादव, समीर बाजपेयी, दीपक कछवाहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय, कमेंट्री सैयद जावेद अली और आभार नीरज अग्रवाल ने किया।

No comments:

Post a Comment