BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले सहित मवई में दशहरा महोत्सव की रही धूम, जालए गए बुराई का प्रतीक रावण...अंधरे में कि गई प्रतिमा विषर्जन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 25, 2023

जिले सहित मवई में दशहरा महोत्सव की रही धूम, जालए गए बुराई का प्रतीक रावण...अंधरे में कि गई प्रतिमा विषर्जन




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला पूरे जिले में दशहरा की धूम रही शान्ति पूर्ण सम्पन्न मनाया गया दशहरा मवई '24अक्टूबर 2023 मंगलवार 'मंडला जिले का सुदूर क्षेत्र भी भारतीय सामाजिक और धार्मिक उत्सव और मान्यताओं के लिए जाना जाता है | इसी कड़ी में विजय दशमी महोत्सव का पर्व भी किसी भी रूप में कम नहीं । शाम 4:00 बजे से ही विजयदशमी की धूम देखते ही बनती थी, चार स्थानों में विराजित  जगत जननी की प्रतिमाओं में से तीन प्रतिमाओं को विशेष सज्जा और डीजे वाहनों के साथ चल समारोह के लिए तैयार किया गया |

        वही दशहरा के पर्व में इक्कीसवीं सदी के रावण बुलट चलाते नजर आये, सजाई गई झांकी ग्राम के प्रतिभावान कलाकारों के द्वारा राम ' लक्ष्मण 'हनुमान ' मेघनाथ और दशानन की भूमिका निभाने के लिए भी अलग-अलग सुपात्र कलाकारों को चुनकर मेकअप कराया गया। सभी सुपात्र कलाकारों नेबहुत गजब की भूमिका निभाई ।

   लगभग 1 किलोमीटर लंबी भीड़ भरा चल समारोह मैं ज्योति कलश प्रतिमा वाहन ' डीजे वाहन 'झांकी वाहनों से भरी सड़क पर छोटे बड़ेसभी वाहनों की आवाजाही  प्रतिबंधित रही ।

   पुलिस प्रशासन भी रहा सतर्क विजयदशमी की चल समारोह में पुलिस प्रशासन पूरी टीम के साथ तैनात रहा । नायब  तहसीलदार भीअपनी टीम के साथ तैनात रहे । 

उत्कृष्ट विद्यालय स्टेडियम ग्राउंड में राम रावण युद्ध आयोजित किया गया ।जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई राम रावण का युद्ध लक्ष्मण मेघनाथ का युद्ध संवाद और प्रसंग वीडियो में देखा जा सकता है | दशानन के पुतले दहन के पश्चात कटोरा तालाब में प्रतिमा विसर्जन किया गया इस दौरान अंधेरा हो चला था तालाब के पास दो स्ट्रीट लाइट के खंभे तो हैं लेकिन प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते खंभों में विद्युत व्यवस्था नहीं रही । अंधेरे में ही विसर्जन का कार्य पूर्ण करना पड़ा |

    शाम के 6.30 बजे नया बाजार चौक आमा टोला में विराजित प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाला गया | साथ ही भजन दास की मडिया सेलगभग 85 ज्योति कलश भीजलविहार के लिए निकाले गए । समय का ध्यान रखते हुए जल्दी ही विसर्जन की यात्रा पूर्ण की गई |

No comments:

Post a Comment