Breaking

revanchal times new

स्वच्छता ही सेवा अभियान कचरा मुक्त भारत के अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटरी मैं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



 पंचायत के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा किया गया स्वच्छता अभियान को लेकर श्रमदान....

रेवांचल टाईम्स - मण्डला। समीपस्थ ग्राम पंचायत टाटरी जन पद पंचायत नैनपुर जिला मण्डला मैं दिनाॅंक 01/10/2023 को यहां पर "स्वच्छता ही सेवा" स्वच्छ भारत अभियान एक कदम स्वच्छता की ओर की तर्ज पर "परम पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी जी" के सपनों को साकार करने के लिए,कचरा मुक्त ग्राम पंचायत के लिए, पुरुष एवं महिलाओं ने स्वैच्छिक श्रमदान किया । हाट बाजार स्थल,आवाजाही वाले सार्वजनिक स्थल, बस स्टैण्ड, अस्पताल एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसर आदि की जनभागीदारी से साफ सफाई की गई एवं अन्त में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को  स्वच्छता शपथ ग्राम पंचायत सचिव शत्रुघन पड़वार के द्वारा शपथ दिलवाई गई गई‌। आयोजित कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशानुसार टाटरी पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा को मूर्तरूप देने के लिए ग्राम के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर पंचायत सचिव के द्वारा बताया गया कि हमारे गांव को स्वच्छ रखना और शासन के निर्देशों को पालन करना हमारा नितांत कर्तव्य है, गांवों में कूड़ा कचरा का निपटारा कैसे करना है गीला कचरा,सूखा कचरा, प्लास्टिक कचरा और अन्य ऐसे सभी कचरे को एक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर हमें अपने आस पास के स्थान को हमेशा स्वच्छ बनाये रखना चाहिए। कोई भी इस महात्वपूर्ण जन जागरूकता अभियान से वंचित ना रहे ,सभी जन समुदाय की सहभागिता हमैशा बनी रही ,यह अभियान निरन्तर चलना चाहिए ताकि हमारी ग्राम पंचायत स्वच्छता की मिशाल प्रस्तुत कर सके।टाटरी पंचायत मुख्य सड़क मार्ग और राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली के समीप है यहां से हमैशा शासकीय अधिकारियों और सम्मनीय जनप्रतिनिधियों का आवागमन बना रहता है। हमारा घर ,हमारी गली,हमारा विद्यालय,हमारा अस्पताल,हमारी बजार,हमारे कुआं, तालाब एवं हमारी ग्राम पंचायत स्वच्छ रहेगी तो पूरा गांव स्वच्छता की ओर एक कदम आगे बढ़ता चलते जायेगा। यहां पर आयोजित कार्यक्रम मैं सरपंच, उपसरपंच,पंच और सचिव, रोजगार सहायक एवं गांव के प्रबुद्ध नागरिकों की महती उपस्थिति देखी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new