Breaking

revanchal times new

जबलपुर: युवक को अगवा किया....अधमरा होने तक मारा....नामजद शिकायत ...आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर...

 


जबलपुर में बदमाशों हौसले चरम पर है कही चाकूबाजी... कही गोली... तो कहीं अगवा... कर लेना आदि घटनाये लगातार हो रही है| ताजा मामला अधारताल थाना का है जहाँ एक युवक को पहले उसके घर से अगवा किया  गया और फिर उसे बंधक बनाकर अपने साथ ले गए और जमकर मारपीट की। मारते- मारते जब आरोपियों का मन भर गया तो उसे घायल हालत में बीच सड़क पर छोड़कर भाग खड़े हुए। किसी तरह आज सुबह युवक ने अपने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसे अधारताल थाने लेकर आए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। युवक का नाम सागर चौधरी है जिसे कि रात को उसके घर से जबरन बाइक में आरोपी उठा ले गए थे। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

अपहरण करने के बाद मारपीट की घटना को घंटो बीत गए है, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है लिहाजा परिजनों का गुस्सा अब पुलिस पर फूट रहा है। सागर की मां राम बाई ने आरोपियों की नामजद शिकायत की है 



Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new