BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2023 - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 7, 2023

वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2023



रेवांचल टाईम्स - मंडला, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कान्हा टायगर रिजर्व, मण्डला के अंर्तगत दिनांक 01 से 07 अक्टूबर तक वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिसका शुभारंभ 1 अक्टूबर को कॉलेज/ईको क्लब के छात्र/छात्राओं तथा कान्हा टाईगर रिजर्व के क्षेत्रीय अमले स्वयंसेवी के प्रतिनिधि द्वारा रैली निकाल कर किया गया। 

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह में जागरूकता के तहत स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राओं के विभिन्न वर्ग हेतु चित्रकला, पोस्टर निर्माण, तत्कालीन भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान कॉलेज/स्कूल के छात्र/छात्राओं हेतु विभिन्न पक्षियों के पहचान हेतु पक्षी अवलोकन/फोटोग्राफी तथा रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

सप्ताहांत में फैंसी, तत्कालिक भाषण डेªस एवं क्विज का आयोजन किया गया। तत्पश्चात् वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह वर्ष 2023 का समापन समारोह का आयोजन उप संचालक, बफर, श्री एन.एस. यादव भा.व.से. एवं उप संचालक, कोर, श्री पुनीत गोयल, भा.व.से. की अध्यक्षता में तथा क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व, श्री एस.के. सिंह, भा.व.से. के मुख्य अतिथि में किया गया। कान्हा टाईगर रिजर्व के अधिकारियो एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में जिसमें सप्ताह भर आयोजित की गयी गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आये लगभग 80 विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण किया गया। इसी अवसर पर अंर्तराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर चयनित उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 05 कर्मचारियों एवं माह जून 2023 में कान्हा टाईगर रिजर्व से संजय टाईगर रिजर्व में पुर्नस्थापित किये गये गौर के स्थानांतरण में विशेष योगदान देने वाले लगभग 120 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये गये। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में कान्हा टाईगर रिजर्व के संजीव शर्मा, मितेन्द्र चिचखेड़े, अजय ठाकुर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी गुरूदयाल साहू व जितेन्द्र अवासे एवं अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वन्यप्राणी सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन में सेवा निवृत्त शिक्षक श्री राजेश क्षत्री का भी विशेष योगदान रहा है।

No comments:

Post a Comment