पेसा एक्ट अधिनियम एक दिवसीय प्रशिक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, September 26, 2023

पेसा एक्ट अधिनियम एक दिवसीय प्रशिक्षण


दैनिक रेवांचल टाइम्स नारायणगंज,आज दिनांक 26.9.2023 को मध्य प्रदेश पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्र का विस्तार )नियम 2022 के प्रचार प्रसार एवं क्रियान्वयन  में सहयोग हेतु सेक्टर स्तरीय आयोजन प्रशिक्षण सर्वप्रथम प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया एवं चाय वा अल्पाहार कराया गया।प्रशिक्षण की शुरुआत उद्घाटन दीप प्रचलित व पुष्प अर्पण कर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मंच संचालन का कार्य  की प्रमुख कुमारी इंद्रा उइके के द्वारा संभाल गया ।जनपद रतन सिंह वरकड़े  का स्वागत इंद्रा उइके के द्वारा किया गया।

माननीय श्री पुनवा से मरावी  का स्वागत आरती झरिया के द्वारा किया गया।ताहर सिंह  का स्वागत वेद प्रकाश जी के द्वारा किया गया।मुख्य अतिथियों का उद्बोधन माननीय श्री पुनवासी  के द्वारा पैसा के नियमों पर वार्तालाप किया गया।

माननीय रतन सिंह वरकड़े  के द्वारा 1996 में  प्रारूप बना और लागू नहीं हुआ। 15 नवंबर 2021 जिला शहडोल में हुआ पांचवी अनुसूची क्षेत्र की जानकारी दी गई।माननीय परामर्शदाता वीरेंद्र अग्रवाल के द्वारा पेसा एक्ट अधिनियम की पृष्ठभूमि एवं जो हमारे जंगल जमीन हमारे परंपरागत व्यवस्था है उन्हें संविधान में जोड़ना ही पैसा एक्ट है पर जानकारी दी गई।माननीय परामर्शदाता सुरेश सोनी के द्वारा पैसा के अधिकारों को बताया गया एवं किस प्रकार से हम पैसा एक्ट को ग्राम स्तर पर कार्य के रूप में ला सकते हैं एवं जमीन स्तर पर कार्य कर सकते हैं।माननीय विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद अनिल मेहरा के द्वारा पैसा अधिनियम की पृष्ठभूमि एवं इतिहास भारत का संविधान के भाग विशेषता को बताया गया तथा भाग अनुसूचित अनुच्छेद की जानकारी देते हुए पांचवी अनुसूची के बारे में बताया गया।

बस 1996 में भूरिया समिति की जानकारी दी गई पंचायत से संबंधित संविधान की भग्नो की अपबंधों का अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार करने का उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम मध्य प्रदेश में पांचवी अनुसूची लागू है जिला 10 एवं जनपद पंचायत 89 अनुसूच  क्षेत्र की जानकारी दी गई।

उप निरीक्षक संजीव कुमार रुचि  के द्वारा शांतिबाद निवारण समिति के द्वारा पुलिस तक समस्याओं को निराकरण की जानकारी दी गई एवम् शांति एवं बाल निवारण के तहत किस प्रकार कानून का पालन कर ग्राम  की समस्या  ग्राम सभा में समाधान ।पैसा एक्ट विकासखंड समन्वयक जितेंद्र धुर्वे  के द्वारा पैसा ग्राम सभा का गठन और संरचना अधिकार पेपर लोग समन्वय के द्वारा समितियां की जानकारी जिसमें शांति एवं बाल निवारण समिति की जानकारी को विस्तार से जानकारी दी।

वन संसाधन समिति की विस्तार पूर्वक जानकारी।तेंदूपत्ता संग्राम समिति पर जानकारी।समितियां के अलग-अलग कार्यों को विस्तारपूर्वक  जानकारी दी गई।

सदस्य समिति शिक्षा और स्वास्थ्य किस प्रकार ग्राम पंचायत में कार्य करेगी पर जानकारी दी गई।मात्र सहयोगिनी समिति किस प्रकार कार्य कर रहे हैं कितने सदस्य समिति में होते हैं क्या कार्य करते हैं उनकी जानकारी दी गई ।प्रश्नोत्तरी संवाद कार्यक्रम किया गया है ग्रुप डिस्कशन एवं समस्या समाधान के माध्यम से प्रतिभागियों के समस्त प्रश्न विकासखंड संबंधित कर के माध्यम से उनके प्रश्नों की सही जानकारी प्रदान की गई साथी मास्टर चैनल के द्वारा प्रतिभागियों से कृष्ण एवं समस्या पर चर्चा किया गया ।माननीय परामर्शदाता वीरेंद्र अग्रवाल के द्वारा अध्ययन भ्रमण  संबंधित ग्राम पंचायत के मजरा ,टोला के अध्ययन हेतु ग्राम पंचायत पड़रिया में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें पैसा को सहेजने हेतु वीरेंद्र अग्रवाल  के द्वारा परंपराओं की व्यवस्था की व्याख्या की  गई।पी आर ए (ग्रामीण सहभागिता आकलन) प्रशिक्षाथीयों को प्रशिक्षण स्थल से ग्राम पंचायत चिराई डोंगरी में लाया गया जहां ग्रामीणों के सदस्य के सहयोग से PRA किया गया।समापन कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण एवं आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया गया।  प्रशिक्षण में उपस्थित  टी आई प्रताप सिंह मरकाम  , उप निरीक्षक संजीव कुमार उइके   मास्टर ट्रेनर जन अभियान परिषद बीसी अनिल कुमार मेहरा ,पेसा एक्ट बीसी जितेंद्र धुर्वे जी , राकेश अग्रवाल वीरेंद्र अग्रवाल  ,  सुरेश सोनी,  परामर्शदाता चंद्रकला पटेल संतोषी नवांकुर  संस्था इंद्रा उइके  अमरनाथ मरकाम जी,अमोल कूदपे  cmcldp छात्राएं पैसा एक समिति अध्यक्ष सचिव एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष उपस्थित हुए

No comments:

Post a Comment