Breaking

revanchal times new

कलेक्टर ने की प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा

 



 

मंडला 12 सितम्बर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने मास्टर ट्रेनर्स की बैठक लेते हुए प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्हांेने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण को प्रभावी रूप से आयोजित करें। विषय की अवधारणा स्पष्ट करें। पीपीटी में सहज भाषा का उपयोग करें। प्रशिक्षण के दौरान शंका और जिज्ञासाओं का समाधान भी करें। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों को आवंटित कार्य की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए बैच का निर्धारण करें। विभिन्न चरणों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण के संबंध में कलेक्टर ने विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर अरविंद सिंह, मास्टर ट्रेनर डॉ. टीपी मिश्रा, डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव, डॉ. अनिल गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new