Breaking

revanchal times new

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न






 

मंडला 12 सितम्बर 2023

                गणेश उत्सव, पर्यूषण पर्व और ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार जिले में शांतिपूर्वक मनाये जाने के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, पार्षदगण, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्वक मनाने का आग्रह किया गया।

                 बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि पीओपी की प्रतिमाओं का निर्माण एवं विक्रय नहीं किया जाये। केवल मिट्टी की मूर्तियां ही बनाई जाए। अधिक उंचाई की मूर्तियां न बनाएं। पंडालों में विद्युत कनेक्शन वाले तार खुले न हों। विद्युत लाइन के नीचे प्रतिमा की स्थापना न करें। प्रसाद वितरण में प्लास्टिक का दौना-पत्तल का उपयोग न करें। प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही किया जाये। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन करें। किसी भी प्रकार का जुलूश निकालने के पूर्व सक्षम अधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त करें। मार्गों पर समुचित साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जायेगी। बैठक में पर्यूषण पर्व और ईद-मिलाद-उन-नबी के संबंध में भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पर्वों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new